HomeJaunpurJaunpur News: ब्लाक स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

Jaunpur News: ब्लाक स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

  • ब्लाक स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

तेजस टूडे सं.
विनोद कुमार
सिरकोनी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र पंचायत सभागार में सोमवार को राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के तहत ग्राम पंचायतों के स्वयं के आय स्रोतों पर राजस्व वृद्धि विषय पर ब्लॉक स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम एडीओ पंचायत रत्नेश सोनकर के मार्गदर्शन में आयोजित हुई। प्रशिक्षण का शुभारंभ एडीओ पंचायत रत्नेश सोनकर ग्राम पंचायत सचिव सरिता मौर्या एवं पंचायत सहायकों ने दीप प्रज्वलन करके किया।

प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर अभय व नीरा आर्या ने ग्राम पंचायतों के स्वयं के आय स्रोतों के राजस्व वृद्धि के तहत ओएसआर का परिचय, संवैधानिक और राज्यस्तरीय प्राविधान, कर श्रोत और चुनौतिया, एसबीएम के तहत सृजन, कॉमन सर्विस सेंटर द्वारा वृद्धि, ग्राम पंचायत विकास के लिए उपयोग एवं ओएसआर पोर्टल की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान विकास खंड के समस्त ग्राम पंचायत सचिव एवं समस्त पंचायत सहायक मौजूद रहे।

 

 

 

 

Must Read