HomeJaunpurJaunpur News : भाजपा मण्डल कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न

Jaunpur News : भाजपा मण्डल कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न

Jaunpur News : भाजपा मण्डल कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न

जौनपुर। भाजपा के नगर दक्षिणी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बैठक नगर दक्षिणी के अध्यक्ष शिवकमल मौर्या के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक के मुख्य अतिथि पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि नगर अध्यक्ष भाजपा अमित श्रीवास्तव एवं जिला महामंत्री संजीव गुप्ता रहे। तथा संचालन मण्डल महामंत्री रोहित मौर्य ने किया। बैठक में पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि कर बैठक का शुभारम्भ किया।

बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता ने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को पार्टी की रीति नीति से अवगत कराया तथा उनके कार्य को बताने के साथ ही केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों को बताया। बैठक के विशिष्ट अतिथि जिला महामंत्री संजीव गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी अपनी सक्रियता को हमेशा बनाए रखें और पिछड़ा मोर्चा के काम को नंबर वन पर लाने का कार्य करे।

विशिष्ट अतिथि भाजपा नगर दक्षिणी के मंडल अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मोदी सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। कार्यकर्ताओं को उनके कार्य कैसे करने है इसको विस्तार से बताया। बैठक में उपाध्यक्ष गण सौरभ जायसवाल, संदीप सोनी महेश मौर्य, मंत्री श्रीमती पार्वती कुमारी गुप्ता, कोषाध्यक्ष तेज बहादुर सेठ, मीडिया प्रमुख रवि विश्वकर्मा, सोशल मीडिया प्रमुख नरसिंह प्रजापति इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

 

Must Read