Jaunpur News : भाजपा नेता राजन ने की मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की अपील
विपिन मौर्य एडवोकेट
मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत मछलीशहर शक्ति केन्द्र कुरनी में प्राथमिक विद्यालय कुरनी समाधगंज बूथ संख्या 70, 71, 72 पर 80 लोगों का फार्म 6 भरकर जमा किया गया। साथ ही पहचान पत्र के लिए आवेदन भी किया गया। सभी क्षेत्रवासियों अपील की गयी कि शीघ्र ही सूची में अपना नाम देख लें।

यदि नाम है तो ठीक, अन्यथा फार्म भरकर नाम बढ़ावा लें। इस मौके पर राजन सिंह भाजपा महामंत्री ने बताया कि 13 नवंबर, 21 नवंबर व 27 नवंबर को समस्त बीएलओ अपने बूथ पर मतदाता सूची लेकर उपस्थित रहेंगे। वहीं लोगों से भी अपील किया कि मतदाता सूची में नाम बढ़ाने व घटाने का कार्य करें। इस अवसर पर बीएलओ किरण सिंह, कटीला सरोज, पूनम सिंह भी उपस्थित थीं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।





