HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : ट्रक की चपेट से बाइक सवार की गयी जान

JAUNPUR NEWS : ट्रक की चपेट से बाइक सवार की गयी जान

JAUNPUR NEWS : ट्रक की चपेट से बाइक सवार की गयी जान

अतुल राय
जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सई नदी पुल के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के प्रधानपुर निवासी अनुराग सिंह पुत्र शिव कुमार सिंह गुरुवार की रात अपनी बाइक से दावत खाकर घर वापस जा रहे थे। अनुराग ऐसे ही सई नदी पुल के पास पहुंचे, वहीं ट्रक की चपेट में आ गए जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

उधर से गुजर रहे राहगीरों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मिले दस्तावेज के माध्यम से मृतक की शिनाख्त करके परिजनों को जानकारी दिया। साथ ही पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना का कारण नहीं ज्ञात हो सका लेकिन पुलिस छानबीन कर रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read