Jaunpur News : टैम्पो की चपेट में आने से बाइक सवार घायल
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के सराय मोहिउद्दीनपुर बाजार के पास एक बाइक सवार वृद्ध टेंपो की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया गया।

जानकारी के अनुसार मुस्तफाबाद गांव निवासी प्रेम यादव (60) शुक्रवार को सराय मोहिउद्दीनपुर बाजार से दवा लेकर घर लौट रहे थे। बाजार से कुछ दूर पहुंचे जहां सामने से आ रहे टेंपो की चपेट में आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने टैम्पो को कब्जे में लेते हुए घायल को स्थानीय राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















