Jaunpur News : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की हुई मौत
अतुल राय
जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के त्रिलोचन महादेव बाजार में गुरुवार को दोपहर करीब एक बजे किसी वाहन से टक्कर लगने से बाईक सवार 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार अमन उर्फ दीपू गिरी पुत्र नरेंद्र गिरी निवासी भवनाथपुर त्रिलोचन मकरा चौराहा की तरफ से बाजार की तरफ तेज स्पीड से आ रहा था।

घर से करीब 300 मीटर पहले सामने से आ रहे किसी वाहन से टक्कर हो गई जिससे वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे स्थानीय लोगो ने सीएचसी रेहटी ले गये जहां चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार कर ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। ट्रामा सेन्टर में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
रोते-बिलखते परिजन शव लेकर घर आ गए जहा रोना-पीटना मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत अमन गिरी दो भाइयों में छोटा था जो बड़े भाई के साथ डीजे चलाने का काम करता था। पिता नरेंद्र गिरी त्रिलोचन महादेव मंदिर पर पुजारी का काम करते हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

















