Jaunpur News : पुलिस चौकी निर्माण के लिये हुआ भूमि पूजन
चंदवक, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सोनहापोखरा ब्राम्हणपुर में पुलिस चौकी निर्माण के लिये क्षेत्राधिकारी शुभम तोदी ने विधि पूर्वक भूमि पूजन किया। पुलिस चौकी खुलने की खबर से क्षेत्र की जनता में हर्ष का माहौल है। क्षेत्राधिकारी केराकत शुभम तोदी ने बताया कि नई पुलिस चौकी क्षेत्रीय जनता के सहयोग से खुलने जा रही है।

पुलिस चौकी खुलने से क्षेत्र के लोगों को सहूलियत मिलेगी और क्षेत्र की जनता भयमुक्त होगी। अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाया जा सकेगा। अवसर पर चंदवक थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, बजरंगनगर चौकी प्रभारी जितेंद्र बहादुर सिंह, ग्राम प्रधान संजय सिंह, प्रवीण सिंह, यशवंत सिंह, नरसिंह बहादुर सिंह, कपिलदेव सिंह, रमेश सरोज, इन्द्रसेन सिंह, अजीत सिंह, अनिल वर्मा आदि मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।






