Jaunpur News : भारत विकास परिषद ने राहगीरों के लिये की निःशुल्क प्याऊ की व्यवस्था
जौनपुर। इस समय पड़ रही कड़कड़ाती धूप में राहगीरों के लिए भारत विकास परिषद जनपद शाखा द्वारा दो स्थानों पर निःशुल्क प्याऊ की व्यवस्था की गई। डा. आशुतोष सिंह के नेतृत्व में रोडवेज परिसर हनुमान मंदिर पर एवं शिवकुमार गुप्ता के नेतृत्व में टैगोर नगर उर्दू बाजार में राहगीरों को पानी हेतु प्याऊ एवं जानवरों के लिए भी पानी की व्यवस्था की गई।

शाखाध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव ने कहा कि इस कड़कड़ाती धूप में राहगीरों को पानी पिलाने से मन को प्रसन्नता होती है। मानव सेवा ही परिषद् का उद्देश्य है। प्रान्तीय प्रकल्प प्रमुख समग्र ग्राम विकास अतुल जायसवाल ने इस नेक कार्य के लिए परिषद के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष सहित सभी सदस्यों को बधाई दिया। इस अवसर पर अवधेश गिरि, शरद साहू, रमेश श्रीवास्तव, सत्येंद्र अग्रहरि, शिव गुप्ता, रेखा गुप्ता, दिलीप जायसवाल, पुष्कर जायसवाल, सुजल श्रीवास्तव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















