HomeJaunpurJaunpur News: भगत सिंह का जीवन दर्शन युवाओं के लिये अनुकरणीय: धनन्जय

Jaunpur News: भगत सिंह का जीवन दर्शन युवाओं के लिये अनुकरणीय: धनन्जय

  • भगत सिंह का जीवन दर्शन युवाओं के लिये अनुकरणीय: धनन्जय

  • सब्जी मण्डी में भगत सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके हुआ घोष

तेजस टूडे ब्यूरो
अजय पाण्डेय
जौनपुर। भगत सिंह जी कम उम्र में ही देश भक्ति और साहस का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया। इनका जीवन दर्शन युवाओं के लिए अनुकरणीय है। उक्त बातें में राष्ट्रीय नौजवान सभा के संरक्षक व पूर्व सांसद धनंजय सिंह सोमवार को सभा द्वारा आयोजित शहादत दिवस पर कही। उन्होंने आगे कहा कि 23 मार्च 1031 का वह दिन भारतीय इतिहास में अमर हो गया जब उन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। उनका जीवन हमें अन्याय के खिलाफ लड़ने और सच्चाई के साथ खड़े रहने की प्रेरणा देता है।
विशिष्ट अतिथि विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह ने कहा कि भगत सिंह ने इंकलाब जिंदाबाद का नारा देकर युवाओं में जोश और जागरूकता भर दी। उनकी शहादत ने पूरे देश को स्वतंत्रता संग्राम के लिए एकजुट कर दिया। आज हमें उनके आदर्शों को अपनाकर देश की प्रगति में योगदान देना चाहिए। इसके पहले दीप प्रज्ज्वलित कर बलिदानी भगत सिंह जी, सुखदेव जी, राजगुरु जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। तत्पश्चात कार्यक्रम का शुरुआत किया गया। वहीं एक दर्जन सेवानिवृत्त सैनिक को सम्मानित किया गया।वहीं सुबह सब्जी मंडी स्थित भगत सिंह पार्क में इनकी प्रतिमा पर अतिथिद्वय ने माल्यार्पण किया और और उनके सपनों का भारत बनाने का संकल्प लिया और अमरता के गगनभेदी नारे लगाया। इस अवसर पर ओम प्रकाश सिंह, नवीन सिंह, राणा प्रताप सिंह, प्रमोद शुक्ला सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read