HomeJaunpurJaunpur News : बीईओ ने पुरस्कार राशि से विद्यालय को बनाया स्मार्ट...

Jaunpur News : बीईओ ने पुरस्कार राशि से विद्यालय को बनाया स्मार्ट स्कूल

Jaunpur News : बीईओ ने पुरस्कार राशि से विद्यालय को बनाया स्मार्ट स्कूल

प्राथमिक विद्यालय बथुआवर को दिया 43 इंच का टीवी व डीटीएच सेट
सिकरारा, जौनपुर। सामुदायिक सहभागिता के अंतर्गत विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं प्रधानाध्यापकों की बीआरसी सिकरारा पर सोमवार को आयोजित प्रशिक्षण में बीइओ राजीव यादव ने प्राथमिक विद्यालय बथुआवर के समस्त शिक्षकों एवं बाल संसद के सदस्यों को 43 इंच का टीवी सेट व एक डीटीएच सेट प्रदान कर एक नया आयाम प्रस्तुत किया।

शिक्षकों ने अधिकारी के इस नायाब पहल की जमकर सराहना किया। बीते 10 फरवरी को नीपा द्वारा आयोजित एक आनलाइन कार्यक्रम में केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री डा. सुभाष सरकार द्वारा पूरे भारत के शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लगभग 56 शिक्षा अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह व 10 हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया था। उक्त कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरखनाथ पटेल को सोनभद्र में इंफ्रास्ट्रक्चर नामांकन व रियल टाइम डेटा प्रबंधन के लिये व खंड शिक्षा अधिकारी राजीव यादव को सिकरारा माडल के अंतर्गत आनलाइन शिक्षा सामुदायिक सहभागिता व सांस्कृतिक व खेलकूद को बढ़ावा देने हेतु यह सम्मान दिया गया था।

खंड शिक्षा अधिकारी राजीव यादव ने प्राप्त पुरस्कार राशि में अपना वेतन मिलाते हुए 43 इंच की स्मार्ट टीवी व एक डीटीएच सेट प्राथमिक विद्यालय बथुआवर के प्रधानाध्यापक संयुक्ता सिंह व बच्चों को प्रदान कर एक अनूठा प्रयास किया। इस दौरान उपस्थित प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने कहा कि खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा यह एक अनूठा प्रयास किया गया है। उनके द्वारा सिकरारा विकास क्षेत्र के 100 स्कूलों को स्मार्ट स्कूल बनाने की जो संकल्पना ली गई है, उस अभियान को हम लोग पूरा करने में कोई कोर कसर नही छोड़ेंगे। इस अवसर पर एसआरजी डा. अखिलेश सिंह, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय, ब्लाक अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read