HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : बीसी सखी ने समूह की महिलाओं को दी जानकारी

JAUNPUR NEWS : बीसी सखी ने समूह की महिलाओं को दी जानकारी

JAUNPUR NEWS : बीसी सखी ने समूह की महिलाओं को दी जानकारी

बीके सिंह
सिरकोनी, जौनपुर। स्थानीय विकास खंड क्षेत्र के गयासपुर पंचायत भवन पर रविवार को बीसी सखी कल्पना प्रजापति ने समूह की महिलाओं को डिजिटल लेनदेन संबंध में जागरूक किया। उन्होंने समूह की महिलाओं को बताया कि वह बैंक में पैसा निकालने ना जाए। पैसा बीसी सखी के पास से निकाले तथा जमा करें।

बैंक में लाइन लगाने से बचें। ब्लॉक मिशन मैनेजर आशीष गौरव ने डिजिटल लेन देन की सावधानियां के बारे में बताया कि लेनदेन किस तरीके से किया जाए और होने वाली धोखाधडी से कैसे बचा जाए। उन्होंने कहा कि सरकार की यह बहुत अच्छी योजना है अगर सभी महिलाएं मेहनत और ईमानदारी से काम करेंगी तो सब अपने पैर पर खड़ी हो सकेंगी। प्रधान प्रतिनिधि मृत्युंजय यादव ने मोबाइल पर आने वाले फोन धोखाधड़ी के विषय में बताया। साथ ही कहा कि आपके मोबाइल पर फोन करके कोई भी ओटीपी मांगे तो कतई मत दें ओटीपी देने पर आपके साथ धोखाधड़ी हो सकती है। इस अवसर पर बीसी सखी कल्पना प्रजापति, राधेश्याम यादव, अजीत कुमार, रीता देवी, ब्लॉक मिशन मैनेजर आशीष गौरव सहित समूह की सभी महिलाएं उपस्थित रहीं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read