HomeJaunpurJaunpur News : जागरूकता रैली निकालकर यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

Jaunpur News : जागरूकता रैली निकालकर यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

Jaunpur News : जागरूकता रैली निकालकर यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

जौनपुर। सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत यातायात निरीक्षक जीडी शुक्ला एवं उप निरीक्षक कन्हैया राय की देखरेख में सोमवार को जनपद के कई विद्यालयों के छात्रों ने जागरूकता रैली निकाली। रैली कलेक्ट्रेट परिसर से शुरू होकर ओलन्दगंज होते हुए सद्भावना, चहारसू चौराहा, कोतवाली, पॉलिटेक्निक चौराहा होते हुए पुलिस लाइन पहुंचकर समाप्त हुई।

रैली में यातायात के नियमानुसार सड़क पर वाहन चलाने के लिये लोगों को जागरूक किया गया। छात्रों ने नशे में गाड़ी न चलायें, गाड़ी चलाते समय मोबाइल से बात न करें, दुपहिया चालक हेलमेट एवं सभी कागजात वाहन के साथ लेकर चलें, चार पहिया वाहन के चालक सीट बेल्ट लगाकर एवं वाहन संबंधित सभी कागजात लेकर चलें आदि के बारे में जागरूक किया। इस मौके पर हेड कांस्टेबल शुभम यादव, दीना यादव, कन्तू पाल, शिवचंद यादव, सैयद मुक्तसर, विपिन सिंह, परिवहन अधिकारी बीके श्रीवास्तव, संभागीय परिवहन अधिकारी एसपी सिंह, बीआरपी इंटर कॉलेज से नरसिंह आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read