Jaunpur News : सछास के राष्ट्रीय महासचिव संदीप स्वर्णकार का अतुल सिंह ने किया स्वागत
जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर वाराणसी निवासी संदीप सिंह स्वर्णकार को समाजवादी छात्रसभा का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किये जाने के पश्चात अपने गृह जनपद वाराणसी प्रथम आगमन के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष छात्रसभा अतुल सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा शहर के वाजिदपुर तिराहे पर माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। विधानसभा चुनाव जैसे नजदीक आ रहा है, ऐसे में सपा सभी वर्गों को अपने साथ जोड़ने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं।
इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के तेजतर्रार सपा नेता संदीप सिंह स्वर्णकार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूथ यूनिट छात्रसभा का राष्ट्रीय महासचिव मनोनीत किया। मनोनयन के बाद गृह जनपद प्रथम आगमन पर नगर के वाजिदपुर तिराहे पर समाजवादी छात्रसभा के पूर्व जिलाध्यक्ष अतुल सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के हुजूम के साथ उनका माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। इस दौरान अतुल सिंह ने कहा कि सपा हर वर्ग का सम्मान करती है।
श्री स्वर्णकार को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राष्ट्रीय कमेटी में समायोजित कर हम युवाओं के मनोबल को बढ़ाने का काम किया है। इस अवसर पर रामबचन यादव, विनय यादव, अनिल यादव मास्टर, विशाल चौबे, सोनू यदुवंशी, अंकित यादव, निर्भय, अभय, अमन, संजय यादव, विक्की सोनकर, बेचन, सोनू रजक, सौरभ सिंह समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।







