HomeJaunpurJaunpur News: अटल बिहारी वाजपेयी के विचार एवं सिद्धांत और भी अधिक...

Jaunpur News: अटल बिहारी वाजपेयी के विचार एवं सिद्धांत और भी अधिक हो गये प्रासंगिक: चौधरी

  • अटल बिहारी वाजपेयी के विचार एवं सिद्धांत और भी अधिक हो गये प्रासंगिक: चौधरी

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश को बना रहे सशक्त: नीलम

  • उदयचंदपुर में विधानसभा स्तरीय सम्मेलन का हुआ आयोजन

तेजस टूडे सं.
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के उदयचंदपुर ग्राम में स्थित आरपीएस संस्थान परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर विधानसभा स्तरीय सम्मेलन का आयोजन हुआ। सम्मेलन के आयोजक केराकत विधानसभा के पूर्व विधायक दिनेश चौधरी रहे जिन्होंने कहा कि वर्तमान में राजनीति में बढ़ती कटुता के बीच अटल बिहारी वाजपेयी के विचार और सिद्धांत और भी अधिक प्रासंगिक हो गए हैं।

वहीं भाजपा उत्तर प्रदेश की उपाध्यक्ष एवं लालगंज की पूर्व सांसद नीलम सोनकर ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने भारत को मजबूत नेतृत्व की दिशा दी जिसकी नींव पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को सशक्त बना रहे हैं।

डॉ. अजय सिंह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जैसे व्यक्तित्व सदियों में जन्म लेते हैं। उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा की मिसाल है। इस अवसर पर विश्वास सागर राय, बृजेश सिंह, महैर प्रजापति, अजय सोनकर, उषा किरण, गोलू मिश्रा समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read