HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : अटल बिहारी वाजपेयी का मना जन्मदिवस

JAUNPUR NEWS : अटल बिहारी वाजपेयी का मना जन्मदिवस

JAUNPUR NEWS : अटल बिहारी वाजपेयी का मना जन्मदिवस

अभिषेक दूबे
गौराबादशाहपुर, जौनपुर। विकास खण्ड मुफ्तीगंज के हाल में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्म दिवस को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। विकास खण्ड के हाल में बीडीओ रवि सिंह की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन हुआ जहां उपस्थित लोगों ने श्री वाजपेई के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित किया।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए सहायक विकास अधिकारी आलोक मिश्र ने अटल जी के व्यक्तिव और चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अटल जी ने जिस प्रकार सुशासन की संकल्पना की नींव रखी। वर्तमान में सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उसे मूर्त रूप दे रही है।

उक्त के अतिरिक्त ग्राम विकास अधिकारी विपिन राय, अनूप दीक्षित, लेखाकार हरिदयाल आदि लोगों ने उनके चित्र पर माल्यर्पण कर उनकी प्रशंसा किया। इसी कड़ी में खण्ड विकास अधिकारी मुफ्तीगंज रवि सिंह ने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी जैसा होना देश का गौरव इतिहास रहा है। बहुत ही सुंदर पल था। इस अवसर पर तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read