JAUNPUR NEWS : सह खण्ड विकास अधिकारी ने चौपाल के माध्यम से सुनीं समस्याएं
पंकज बिन्द
महराजगंज, जौनपुर। स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत बहाउद्दीनपुर में चौपाल का आयोजन हुआ जहां मुख्य अतिथि के रूप में सह खंड विकास अधिकारी रामश्री मौजूद रहे। वहीं ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण किया। वहीं कृषि विभाग पंचायत विभाग राजस्व विभाग बाल विकास पुष्टाहार के एवं एनआरएलएम सहित अन्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे जहां सभी ने अपनी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों की जानकारी दी।
इस मौके पर श्याम बहादुर यादव, प्रधान अनारा देवी, सीडीपीओ गीता देवी, लेखपाल शेर बहादुर कानौजिया, विकेश यादव, ध्रुव प्रकाश, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अरुण गुप्ता, समूह सखी शशिकला, बीसी सखी, शीबू पाल, मुन्ना यादव, सभाजीत यादव सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












