JAUNPUR NEWS : मां गायत्री पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव आयोजित

JAUNPUR NEWS : मां गायत्री पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव आयोजित

चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सरायमोहिउद्दीनपुर स्थित मां गायत्री पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव का आयोजन हुआ। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक ने दीप प्रज्वलन कर समारोह की शुरुआत की।

विशिष्ट अतिथि नगर पालिका की निर्वतमान अध्यक्ष गीता जायसवाल, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. उमेश चंद्र तिवारी, विजयलक्ष्मी गुप्ता, माटी कला बोर्ड सदस्य अजीत प्रजापति, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष रविकांत जयसवाल ने विद्यालय के छात्र—छात्राओं को संबोधित करते हुए विद्यालय परिवार की तारीफ की।

कार्यक्रम में साक्षी यादव, श्रेया पांडेय, सिद्धि सहित अन्य बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से लोगों का दिल जीत लिया। प्रबंधक हरीश उपाध्याय ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। संस्थान की डायरेक्टर मानवी उपाध्याय ने कहा कि उनका उद्देश्य बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है।

कार्यक्रम में कोऑर्डिनेटर सूरज उपाध्याय, निधि उपाध्याय, नेहा उपाध्याय, अंतिमा उपाध्याय समेत समस्त मैनेजमेंट टीम मौजूद रही। संचालन निधि उपाध्याय, अभिषेक तिवारी, विवेक प्रजापति ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर अध्यापक शिवकुमार, अनीता मिश्रा, दीक्षा सहित विद्यालय परिवार मौजूद रहा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent