HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : भारत किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष बने अमित यादव

JAUNPUR NEWS : भारत किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष बने अमित यादव

JAUNPUR NEWS : भारत किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष बने अमित यादव

विरेन्द्र यादव
सिद्दीकपुर, जौनपुर। भारत किसान यूनियन की बैठक केंद्रीय कार्यालय लखनऊ में हुई। बैठक की अध्यक्षता भारत किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद अरशद खान ने किया। यूनियन के अन्य पदाधिकारियों से किसानों की समस्याओं की निराकरण और सुविधाओं सहूलियत पर चर्चा किया और यूनियन की मजबूती को देखते हुए जौनपुर के सरायख्वाजा थाना अंतर्गत कुकुडीपुर गांव निवासी पूर्व सांसद स्व. अर्जुन सिंह यादव के पुत्र अमित यादव को भारत किसान यूनियन का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है।

इस मौके पर अमित यादव ने कहा कि किसान हित मेरी प्राथमिकता होगी और देश के विकास में किसानों के सबसे बड़ी भूमिका होती है। इनको साथ लेकर चला जाएगा और इनकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए माला पहनाकर स्वागत किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read