HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : पुलिस की सारी सक्रियता केवल दो पहिया वाहनों की...

JAUNPUR NEWS : पुलिस की सारी सक्रियता केवल दो पहिया वाहनों की जांच में: वक़ार हुसैन

JAUNPUR NEWS : पुलिस की सारी सक्रियता केवल दो पहिया वाहनों की जांच में: वक़ार हुसैन

दो पहिया वाहनों की चेकिंग के तर्क पर उठे सवाल
जौनपुर! हिंदुस्तान मानवाधिकार के प्रदेश महासचिव एवं हुसैन ह्यूमैनिटी एंड ह्यूमन राइट्स वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष वकार हुसैन ने जगह-जगह पुलिस द्वारा दुपहिया वाहनों के तर्क पर सवाल उठाए हैं। इस संबंध में उन्होंने एक शिकायती पत्र मुख्यमंत्री, मानवाधिकार आयोग, पुलिस महानिदेशक आदि को भेजा है। अपने पत्र में उन्होंने लिखा कि जिले में सैकड़ों सवारी ढोने वाले अवैध व डग्गामार और कागजविहीन वाहन पुलिस कृपा और महीना परंपरा से चलाए जा रहे हैं।

ईंट भट्टों पर लगे सैकड़ों कागजविहीन ट्रैक्टर जिन्हें भट्टों पर काम करने वाले डीएल विहीन मजदूर ही सड़क पर दौड़ा रहे हैं परंतु पुलिस की सक्रियता केवल दोपहिया वाहनों की जांच में ही देखी जा रही है। श्री हुसैन ने कहा कि जैसे सारे अपराध का संबंध इन्हीं दो पहिया वाहन से ही लगा हुआ है। जगह-जगह पुलिस का एक जत्था लाठियों के साथ वाहनों को रोकता दिखाई देता है और किसी न किसी को आधार बनाकर लोगों का उत्पीड़न किया जा रहा है।

कुछ पुलिसकर्मी फोटोग्राफी का अभिनय तो कुछ होमगार्ड बार्गेनिंग के प्रयास करते दिखाई देते हैं। कितने ही लोग इमरजेंसी में निकल पड़ते हैं। कोई किसी मरीज को डॉक्टर के पास पहुंचाने में जल्दी का प्रयास करता है। क्या पास पड़ोस वालों को भी एक मोहल्ले से दूसरे मोहल्ले में जाने के लिए हेलमेट आदि का होना अनिवार्य है। पुलिस की सक्रियता इसलिए है कि उसे दोपहिया वाहनों से महीना नहीं मिल रहा है। अन्त में श्री हुसैन ने अधिकारियों से पुलिस की कार्यशैली पर रोक लगाने का अनुरोध किया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read