Jaunpur News : सरकारी योजनाओं से हो रहा देश का चहुंमुखी विकास‘ डा. उमेश चन्द्र
डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड स्थित सभागार में सरकार द्वारा वर्तमान में संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को प्रधानमन्त्री-लाभार्थी वर्चुअल संवाद कार्यक्रम के तहत अभिसरण के माध्यम से लाभार्थियों को संतृप्त किए जाने के साथ हीं योजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. उमेश चन्द्र तिवारी ने कहा कि सम्प्रति भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से देश का चहुंमुखी विकास हो रहा है।

विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश पाण्डेय ने कहा कि भाजपा सरकार सेवा का संकल्प लेकर सतत प्रगति के पथ पर अग्रसर है जिसके परिणामस्वरूप देश के सभी वर्गों को समान रूप से विकास का अवसर प्राप्त हो रहा है। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं सुइथाकला प्रधान संघ अध्यक्ष राम प्रकाश दूबे ने सरकार की योजनाओं के विषय में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे खण्ड विकास अधिकारी सर्वेश मोहन श्रीवास्तव ने प्रधानमन्त्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, पोषण अभियान, मातृ वन्दन योजना, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन और अमृत, प्रधानमन्त्री स्वनिधि योजना, वन नेशन वन राशन कार्ड, गरीब कल्याण अन्न योजना, आयुष्मान भारत प्रधानमन्त्री जन आरोग्य योजना, आयुष्मान भारत हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर, मुख्यमन्त्री आवास, मुद्रा योजना, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन आदि योजनाओं के पारदर्शी तरीके से संचालित कराने का संकल्प प्रकट किया।
कार्यक्रम में प्रधानमन्त्री-मुख्यमन्त्री आवास के 10, स्वच्छ भारत मिशन तथा किसान सम्मान निधि के 20-20 तथा उज्ज्वला योजना के 30 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र तथा चार लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड एवं 2 गर्भवती व एक किशोरी को पुष्टाहार एवं फल प्रदान किया गया। इस दौरान एडीओ पंचायत राजेश कुमार जे.ई-एम.आई. उदयभान यादव, जे.ई आर.एस. विजय प्रताप सिंह, ग्राम प्रधान प्रवीण सिंह, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, तेज बहादुर, ग्राम विकास/पंचायत अधिकारी रामकृष्ण पाल, हरेन्द्र प्रताप, जितेंद्र शाह, मो. शाहिद, सौरभ मिश्र, युगेश पाठक, सुरेंद्र नाथ, हरिश्चंद्र यादव, दीपक यादव, कार्यालय अधीक्षक दीनबन्धु गुप्ता, उर्दू अनुवादक तनवीर हसन सहित लाभार्थी सहित क्षेत्रीय प्रबुद्ध जन एवं ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















