HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : तदर्थ शिक्षकों की सेवाएं बचाने के लिये सभी संगठन...

JAUNPUR NEWS : तदर्थ शिक्षकों की सेवाएं बचाने के लिये सभी संगठन एक मंच पर आयें: रमेश सिंह

JAUNPUR NEWS : तदर्थ शिक्षकों की सेवाएं बचाने के लिये सभी संगठन एक मंच पर आयें: रमेश सिंह

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ सेवारत की बैठक सम्पन्न
जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ सेवारत के प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह, उपाध्यक्ष डा0 राकेश सिंह, कोषाध्यक्ष डा0 प्रमोद श्रीवास्तव तथा प्रधानाचार्य परिषद के जिलाध्यक्ष डा0 जंग बहादुर सिंह की उपस्थिति में जिलाध्यक्ष तेरस यादव की अध्यक्षता में जनपदीय कार्यकारिणी एवं 1993 से 2000 के बीच नियुक्त तदर्थ शिक्षक साथियों की बैठक टी0डी0 इण्टर कालेज में हुई। इस मौके पर बीते 10 नवम्बर को प्रमुख सचिव द्वारा निर्गत आदेश जिसके द्वारा तदर्थ शिक्षकों की सेवाएं समाप्त करने का निर्णय लिया गया है’’, पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में एक स्वर से वक्ताओं द्वारा इसकी निन्दा की गयी। इसी क्रम में प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह ने कहा कि सेवारत् संगठन अपने इन तदर्थ शिक्षकों की सेवाएं बचाने के लिये सभी संगठनों से एक मंच पर आकर संघर्ष करने के लिए आमंत्रित करता है और संघर्ष जनप्रतिनिधियों के घेराव सहित विधिक उपचार सभी विकल्पों को खुला रखते हुये अपने इन शिक्षकों की लड़ाई लड़ने के लिए कटिबद्ध है। प्रान्तीय उपाध्यक्ष डा. राकेश सिंह ने कहा कि आप सभी एकजुट होकर संघर्ष की कीजिये, सफलता अवश्य मिलेगी। प्रधानाचार्य परिषद के जिलाध्यक्ष डा. जंग बहादुर सिंह ने कहा कि शिक्षकों के इस लड़ाई में प्रधानाचार्य परिषद उनके साथ खड़ा है। प्रदेश कोषाध्यक्ष डा0 प्रमोद श्रीवास्तव ने कहा कि एक संयुक्त संघर्ष समिति बनायी जाये और एक बैनर तले संघर्ष किया जाय। मण्डल संयोजक सरोज सिंह एवं जिलाध्यक्ष तेरस यादव ने सभी शिक्षकों का आह्वान किया कि इस विषम परिस्थिति में हम सभी शिक्षक साथी एकजुट होकर हर तरह के संघर्ष के लिए तैयार रहें। बैठक में ही तदर्थ शिक्षकों की समस्याओं के समाधान हेतु संघर्ष समिति का गठन किया गया जिसका संयोजक दिलीप सिंह को बनाया गया। संघर्ष के अगले कार्यक्रम में सोमवार 20 नवम्बर को तदर्थ शिक्षक संघर्ष समिति के तत्वावधान में एक जुलूस टीडी इण्टर कालेज से चलकर जिलाधिकारी कार्यालय में पहुंचेगा जहां मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी महोदय को सौंपा जायेगा। बैठक को कार्यकारी अध्यक्ष डा. अतुल सिंह, उपाध्यक्ष राजेश सिंह, पारसनाथ सिंह, दयाशंकर यादव, बृजेश सिंह, बद्रीनाथ सिंह, भानु प्रताप सिंह, विनय ओझा सहित कई शिक्षक नेताओं ने सम्बोधित किया। बैठक का संचालन जिला मंत्री ठाकुर प्रसाद तिवारी ने किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read