Jaunpur News : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने भंग की जिला कार्यकारिणी
जौनपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की बैठक जिलाध्यक्ष नीलमणि श्रीवास्तव के आवास पर मंगलवार को हुई जहां उपस्थित सभी सदस्य की सर्वसम्मति से जौनपुर की जिला कार्यकारिणी को भंग करने का निर्णय लिया गया। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि जल्द ही और ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को शामिल कर नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।

इस मौके पर बताया गया कि सभा के कुछ सदस्यों द्वारा संगठन के विरुद्ध कार्यवाही किया जा रहा था जिससे महासभा की छवि धूमिल हो रही थी। उपस्थित महासभा के समस्त पदाधिकारियों ने विचार-विमर्श करके यह निर्णय लिया की जिला कार्यकारिणी को भंग किया जाय जिस पर जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में बैठक बुलाई गई। बैठक में राष्ट्रीय सचिव रवि श्रीवास्तव, प्रदेश अध्यक्ष (उत्तर प्रदेश) डा. इंद्रसेन श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव साधू, प्रदेश सचिव मनीष श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव श्रीकांत श्रीवास्तव की उपस्थिति में नवनिर्वाचित जिला महासचिव सुरेश अस्थाना व जिलाध्यक्ष नीलमणि द्वारा जिला कार्यकरिणी को भंग कर दिया गया। इसके बाद जिलाध्यक्ष ने कहा कि एक सप्ताह में कार्यकारिणी का पुनर्गठन करके महासभा के कार्यक्रमों का संचालन करेंगे। बैठक में उमेश श्रीवास्तव, भानु श्रीवास्तव, शौरभ श्रीवास्तव, अनुराग श्रीवास्तव, विनोद पंकज श्रीवास्तव एडवोकेट, हरीशचंद्र श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, विनोद श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, अतुल श्रीवास्तव, सचिन श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव आदि चित्रांश बन्धु उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















