HomeJaunpurJaunpur News : परिवार को सम्मोहित कर लाखों के जेवर व नकदी...

Jaunpur News : परिवार को सम्मोहित कर लाखों के जेवर व नकदी लेकर फरार होने वाली महिलाएं गिरफ्तार

Jaunpur News : परिवार को सम्मोहित कर लाखों के जेवर व नकदी लेकर फरार होने वाली महिलाएं गिरफ्तार

संतोषी माता की उपासक बन लोगों का दुख दूर करने का दिलाती थी भरोसा
डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के उपाध्यायपुर गांव के पास से चोरी के जेवरात व नकदी के साथ दो शातिर महिला चोरों को गिरफ्तार करने में सरपतहां पुलिस को कामयाबी मिली है। विश्वस्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह के निर्देशन में उपनिरीक्षक राम नारायण गिरी तथा हेड कांस्टेबल मुकेश यादव कांस्टेबल संजय यादव व महिला आरक्षी मंजूबाला व कोमल सिंह के साथ ठगी व चोरी की घटना को अंजाम देने वाली दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।

महिला आरक्षी द्वारा तलाशी के दौरान दोनों महिलाओं के पास से पायल, सोने की चैन, अंगूठी, सोने का झाला व तीस हजार नकदी बरामद किया गया। गिरफ्तार दोनों महिला अभियुक्तों की पहचान जनपद के केराकत कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित झमका गांव निवासिनी गरीबुन पत्नी आशिक व रेहाना पत्नी करीम के रूप में हुई। पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान आरोपी दोनो महिलाओं ने जो राज बताए वह लोगों को नसीहत देने के साथ ही चौकाने वाले भी हैं। कथित तौर पर ठग प्रवृत्ति की ये महिलाएं अपने गिरोह के साथ गांव-गांव घूमकर लोगों के यहां सन्तोषी माता के अनुष्ठान के नाम पर कुछ रूपया मांगती थी। धीरे-धीरे परिवार वालों के बीच में एक महिला दूसरी महिला को देवी की छाया के रूप में होने का विश्वास दिलाती थी। पारिवारिक व दाम्पत्य जीवन सम्बन्धी कष्टों को दूर करने का भरोसा दिलाने के साथ ही परिवार के लोगों को अपनी नारी माया के वश में कर सम्मोहित कर लेती थी।

फिर घर के भीतर रखा नकदी व जेवरात मंगाकर परिवार वालों के सामने ही उसी से तन्त्र मन्त्र का ढोंग दिखाकर सब कुछ देर के लिए अपने साथ ले जाने फिर वापस कर देने की बात पर लोगों में विश्वास बना लेती थी। उधर इस ठगी गिरोह में शामिल कुछ बाइक सवार युवक गांव के बाहर महिलाओ के आने का इंतजार करते थे। जैसे ही महिलाएं नकदी जेवरात लेकर गांव के बाहर पहुंचती थी। बाइक सवार युवक नकदी जेवरात के साथ महिलाओ को लेकर रफूचक्कर हो जाता था। जनपद में इस तरह के कई महिला ठगी गिरोह होने की आशंका है। गिरफ्तार दोनो महिलाओं द्वारा थाना क्षेत्र के भिवरहा कला एवं लखरइया गांव में कारित ठगी के साथ हीं जनपद के कई गावों में इस तरह की घटना को अंजाम देने की आशंका प्रकट की जा रही है। घटना के क्रम में गिरफ्तार दोनो महिलाओं के खिलाफ सरायख्वाजा थाने में भी मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने दोनों गिरफ्तार महिलाओं के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 379, 411, 420, 34 के तहत अपराध दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read