Jaunpur News : खुली बैठक करके वीडीओ संजय यादव ने दी सरकारी जानकारी
खुटहन, जौनपुर। स्थानीय ब्लाक अंतर्गत ग्रामसभा नौली, बरानपुर, बीड़ी, समसुद्दीनपुर आदि गांव में खुली बैठक हुई जहां आवास, नाली, खड़ंजा, चकमार्ग, तालाब की खुदाई, सुंदरीकरण, सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवन, दिव्यांग शौचालय, विधवा/वृद्धा/विकलांग पेंशन, शादी अनुदान आदि योजनाओं पर विस्तृत जानकारी दी गई।

इस मौके पर ग्राम पंचायत अधिकारी संजय यादव ने तमाम योजनाओं के बारे में जानकारी दिया। साथ ही सर्वे कराकर पात्रों का नाम सूची में जोड़ने पर बल दिया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित तमाम लोग मौजूद रहे। अन्त में ग्राम प्रधान ने ग्रामवासियों को आश्वासन दिया कि ग्रामसभा में विकास की गंगा बहेगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















