HomeJaunpurJaunpur News : आखिर क्यों मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से निराश हुए मुंगराबादशाहपुर...

Jaunpur News : आखिर क्यों मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से निराश हुए मुंगराबादशाहपुर के लोग, पढ़िए पूरी खबर

Jaunpur News : आखिर क्यों मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से निराश हुए मुंगराबादशाहपुर के लोग, पढ़िए पूरी खबर

अमित शुक्ला
मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को लेकर लोगों में बड़ी ही उत्सुकता और उत्साह था लेकिन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के सम्बोधन में जिले की सबसे पिछड़ी और विकास से अछूती मुंगराबादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के लिये किसी विशेष परियोजना की घोषणा न होने से यहाँ के लोगों को निराशा हाथ लगी।

लोगों को उम्मीद थी कि जब प्रदेश के मुखिया हमारे नगर में स्वयं आ रहे हैं तो कम से कम मुंगराबादशाहपुर की दशकों पुरानी जिला बनाने की मांग के सम्बन्ध में, दशकों से समूचे पूर्वांचल को प्रयागराज से जोड़ने वाले मुंगराबादशाहपुर नगर में बाईपास एवं फ्लाइओवर के निर्माण, तीन जिलों की सीमा पर स्थित मुंगराबादशाहपुर नगर के मृत प्राय महिला चिकित्सालय की पुर्नस्थापना, रोडवेज बस डिपो का पुनरूद्धार, प्रदेश के मॉडल थाने के रूप में बनने वाले भवन के अधूरे भवन निर्माण के सम्बन्ध में कोई घोषणा, मुंगराबादशाहपुर-जंघई, मुंगराबादशाहपुर-बेलवार, मुंगराबादशाहपुर-सुजानगंज, जंघई-मछलीशहर मार्ग के उच्चीकरण और लगभग दो माह से बन्द पड़े सुजानगंज मार्ग के पुल के निर्माण के सम्बन्ध में कुछ न कुछ घोषणा अवश्य करेंगे लेकिन मुख्यमंत्री द्वारा अपने सम्बोधन में मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र की किसी भी योजना के सम्बन्ध में कोई घोषणा नहीं किये जाने से लोगों में घोर निराशा व्याप्त है। लोगों ने कहा कि नेता तो सभी आते हैं और अपनी पार्टी के उम्मीदवार को जिताने की बात करते हैं लेकिन मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र के लोगों का दुःख दर्द बांटने में कोई सहयोग नहीं करता।

हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 7007529997, 9918557796

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

Must Read