उत्तर प्रदेश को साढ़े चार साल में उत्तम प्रदेश बनाने का काम कियाः योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री ने विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

अमित शुक्ला
मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। उत्तर प्रदेश जिसे देश में एक अपराधी और बीमार तथा पिछड़े प्रदेश के रूप में जाना जाता था। महज साढ़े चार साल में ही उसी उत्तर प्रदेश की पहचान बदलकर एक उत्तम प्रदेश के रूप में हो गया है। यह कार्य आप सब जैसी प्रदेश की महान जनता द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं को दिये गये आशीर्वाद से ही सम्भव हो सका है। उक्त बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुंगराबादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में स्थित सार्वजनिक इंटर कालेज परिसर में ढाई सौ करोड़ रुपये लागत की सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करने एवं विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित करने के बाद उपस्थित हजारों लोगों को सम्बोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि सरकार विकास योजनाओं में किसी जाति और धर्म के नाम पर कोई भेदभाव नहीं कर रही है लेकिन तुष्टिकरण भी बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। प्रदेश से भय का वातावरण समाप्त कर सुरक्षा का माहौल बना है। आज प्रदेश से अपराधियों का सफाया हो गया है अपराधी या तो जेल में है या मारे जा रहे है। अपराध के बल पर जो सम्पत्ति माफियाओं ने बनाया था उन सम्पत्तियों को जब्त कर उसके ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की जा रही है। भाजपा सरकार महिलाओं के सम्मान के साथ योजनाओं का लाभ समाज के अन्तिम व्यक्ति तक पहुँचाने का काम किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पूर्व की सरकारों में आये दिन विशेषकर हिन्दुओं के त्योहारों पर दंगे होते रहे हैं लेकिन मैं गर्व के साथ कह सकता हूँ कि मेरे साढ़े चार सालों के कार्यकाल में समूचे प्रदेश में एक भी दंगे नहीं हुए। जबकि मेरे ही कार्यकाल में धारा 370 की समाप्ति, अयोध्या में श्रीराम मन्दिर पर सर्वोच्च न्यायालय का निर्णय और श्रीराम मन्दिर के भूमि पूजन जैसे महत्वपूर्ण कार्य हुए। आपने 2017 में इस क्षेत्र से कमल का फूल खिलने से रोक दिया था जिससे यहाँ के विकास की बात हमारे पास तक नहीं पहुँच पा रही थी। मैं आपसे वादा करता हूँ कि मैं यहाँ का भी विकास बिना भेदभाव के करूँगा लेकिन आप सब भी हमसे वादा कीजिये कि 2022 के चुनाव में कमल का फूल खिलायेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा की सरकार द्वारा किया जा रहा विकास कार्य सबके सामने दिख रहा है उसके विषय में कुछ कहने की आवश्यकता नहीं है। इसके पूर्व मुख्यमंत्री ने ढाई सौ करोड़ रुपये के लागत की विकास परियोजनाओं का रिमोट दबाकर शिलान्यास एवं लोकार्पण किया।
इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री उपेन्द्र तिवारी, राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव, सांसद सीमा द्विवेदी, विधायक रमेश चन्द्र मिश्र, हरेन्द्र सिंह, लीना तिवारी, दिनेश चौधरी, अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा, जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, राम विलास पाल, भाजपा नेता अजय शंकर दुबे, ब्लाक प्रमुख सत्येन्द्र सिंह फंटू ने पुष्प गुच्छ भेंटकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन प्रीती श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम को शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराने के लिये जिले का समूचा प्रशासनिक अमला लगा रहा।

हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 7007529997, 991855779

 

हिन्दी दैनिक समाचार पत्र तेजस टूडे में विज्ञापन प्रतिनिधि या ब्यूरो चीफ के रूप में काम करने के लिए सम्पकर्म करें | #TejasToday

 

बैंक, मॉल, हॉस्पिटल सहित बड़े जगह के प्रतिष्ठान वाले इच्छुक लोग सम्पर्क करें 919506378387

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent