HomeJaunpurJaunpur News: अपहरण मामले में आरोपी गिरफ्तार, रामपुर पुलिस ने की बड़ी...

Jaunpur News: अपहरण मामले में आरोपी गिरफ्तार, रामपुर पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही

  • अपहरण मामले में आरोपी गिरफ्तार, रामपुर पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही

तेजस टूडे सं.
अतुल जायसवाल
रामपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना पुलिस ने अपहरण से जुड़े एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण एवं मिशन शक्ति अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक पंचरतन राम एवं उनकी टीम ने थाना रामपुर में पंजीकृत धारा 137(2), 87 बीएनएस से संबंधित अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अमित मिश्र पुत्र छोटे लाल मिश्र निवासी ग्राम पसियाही खुर्द थाना नेवढ़िया के रूप में हुई है। पुलिस ने अभियुक्त को 7 अप्रैल को नियमानुसार हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी करते हुए संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध थाना रामपुर में उक्त अपहरण संबंधी मामला पहले से दर्ज है जिस पर कार्रवाई करते हुए यह गिरफ्तारी की गई है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक पंचरतन राम के साथ हेड कांस्टेबल प्रदीप यादव की अहम भूमिका रही।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

Must Read