HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : एबीएस नगर चौकी प्रभारी पर काम के बदले रिश्वत...

JAUNPUR NEWS : एबीएस नगर चौकी प्रभारी पर काम के बदले रिश्वत लेने का लगा आरोप

JAUNPUR NEWS : एबीएस नगर चौकी प्रभारी पर काम के बदले रिश्वत लेने का लगा आरोप

पीड़ित ने एसपी से लिखित शिकायत कर लगायी न्याय की गुहार
महराजगंज, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के एबीएस नगर के चौकी प्रभारी हरिश्चंद्र सिंह पर मुकदमे से नाम निकालने को लेकर पैसा लेने का आरोप लगा। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को लिखित तहरीर देकर पैसा वापस दिलवाने की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार सवंसा निवासी सभापति मिश्र ने लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया कि हमारे भाई रमापति मिश्र से वर्षों से जमीनी विवाद है।

भाई द्वारा मेरे दो बच्चों का नाम फर्जी तरीके से मुकदमे में दर्ज करवा दिया था जिसकी पैरवी के लिए मैं चौकी प्रभारी हरिश्चंद्र सिंह के पास गया तो उन्होंने मुकदमे में नाम निकालने को लेकर 20000 की मांग किया। मैंने गांव के ही एक व्यक्ति के माध्यम से पैसा दिया था लेकिन चौकी प्रभारी द्वारा न नाम निकाला गया और न ही पैसा दिया गया। मांगने पर गंभीर मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हैं। ऐसे में पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से पैसे दिलवाने की मांग किया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read