HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : प्रजापति समाज के होली मिलन समारोह में खूब उड़े...

JAUNPUR NEWS : प्रजापति समाज के होली मिलन समारोह में खूब उड़े अबीर—गुलाल

JAUNPUR NEWS : प्रजापति समाज के होली मिलन समारोह में खूब उड़े अबीर—गुलाल

जौनपुर। नगर के रशीदाबाद में चक्रदूत प्रजापति समाज ने होली मिलन कार्यक्रम किया जहां बतौर मुख्य अतिथि डॉ. आरके चित्रवंशी ने कहा कि भारतीय प्रजापति शीर्षक सुधारक संत राम सुभीख प्रजापति एवं सन्त राम बी.ए. के सपनों को पूरा करने के लिए अपने बच्चों को शिक्षित करें तभी हमारे समाज का विकास होगा। विशिष्ट अतिथि उपाध्यक्ष मोहन लाल प्रजापति एवं बृजेश प्रजापति ने कहा कि संत राम सुभीख प्रजापति ने अपने जीवन काल में कहा था कि 21वीं शताब्दी सन् 21 से भारत में कुंभार क्रांति आएगी।

आज हमारा समाज राजनीति और शिक्षा के तरफ आगे बढ़ रहा है। अब वह दिन दूर नहीं जब प्रजापति समाज के लोग ऊंचे पदों पर विराजमान होंगे और प्रजापति समाज को सम्मानित नजरों से देखा जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संरक्षक चंद्रशेखर प्रजापति ने कहा कि आज हमारे समाज में एकता का बिगुल बज गया है। आने वाला समय प्रजापति समाज का होगा।

कार्यक्रम का संचालन सचिव संजय प्रजापति ने किया। अन्त में कार्यक्रम आयोजक/महासचिव ब्रह्मदेव प्रजापति ने अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर संस्थापक महेंद्र प्रजापति, संगठन मंत्री डॉ. संजीव प्रजापति, सुषमा प्रजापति, पवन प्रजापति, रीता प्रजापति, सावन प्रजापति, नीतू प्रजापति, विकास प्रजापति, सीतू प्रजापति, सोनी प्रजापति, सार्थक प्रजापति, पूजा प्रजापति, दीपक प्रजापति, प्रीति प्रजापति सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read