HomeJaunpurJaunpur News : आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधिमण्डल ने जिला प्रशासन से...

Jaunpur News : आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधिमण्डल ने जिला प्रशासन से की मुलाकात

Jaunpur News : आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधिमण्डल ने जिला प्रशासन से की मुलाकात

जौनपुर। जिला प्रशासन द्वारा शाही पुल पर दुकानों के बंद करवाने के विरोध में आम आदमी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जिला प्रशासन से मुलाकात किया। साथ ही कहा कि पुनः शनिवार को प्रतिनिधिमण्डल जिला प्रशासन से मुलाकात कर वार्ता करेगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह ने बताया कि जिनका दुकान शाही पुल पर जिला प्रशासन द्वारा बन्द कराया गया है, वे लोग 1962 से पुरातत्व विभाग का दुकान एलाटमेंट कराकर व्यापार कर रहे थे।

अपने परिवार वालों का रोजी-रोटी पाल रहे थे लेकिन अचानक जिला प्रशासन द्वारा दुकानों पर ताला लगाकर उन व्यापारियों को बेरोजगार कर दिया गया है लेकिन आम आदमी पार्टी किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। इसी क्रम में अमरनाथ यादव ने कहा कि हमें यह विश्वास है कि शनिवार को जिला प्रशासन से मिलने के बाद जिला प्रशासन द्वारा व्यापारियों के पक्ष में सही फैसला लिया जायेगा। फिलहाल अगर ऐसा नहीं होता है तो आम आदमी पार्टी इसका विरोध करेगी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव, गुड्डू सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read