HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : मुम्बई से कमाकर लौट रहे युवक की रास्ते में...

JAUNPUR NEWS : मुम्बई से कमाकर लौट रहे युवक की रास्ते में हुई मौत

JAUNPUR NEWS : मुम्बई से कमाकर लौट रहे युवक की रास्ते में हुई मौत

डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के जंगीपुर निवासी युवक मुम्बई से कमाकर घर लौट रहा था। परिवार वाले खुशी के माहौल में उसके आने का इन्तजार कर रहे थे कि रविवार को उसके मौत की मनहूस खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी इन्द्र सेन बिन्द (32) मुम्बई में रहकर टेलर चलाता था। मुम्बई में उसकी तबीयत खराब चल रही थी तो उसके ससुराल वाले ट्रेन से उसे लेकर घर आ रहे थे कि रास्ते में हीं उसकी मौत हो गयी।सूचना पर परिजन शाहगंज रेलवे पहुंचकर बिना जीआरपी को सूचित किये शव को लेकर घर चले आये।शव के घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। बता दें कि मृतक 3 बच्चों का पिता था। कथित तौर पर परिजन रबिवार को दिन भर पोस्टमार्टम कराने को लेकर विचार विमर्श करते रहे। अन्त में परिजनों द्वारा देर शाम उसका अन्तिम संस्कार कर दिया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read