HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : गोली लगने से घायल युवक की उपचार के दौरान...

JAUNPUR NEWS : गोली लगने से घायल युवक की उपचार के दौरान हुई मौत

JAUNPUR NEWS : गोली लगने से घायल युवक की उपचार के दौरान हुई मौत

4 नामजद सहित आधा दर्जन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
विवेक सिंह
जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय थना क्षेत्र के महरुपुर में बीते बुधवार को गोली लगने से घायल युवक की बीएचयू ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान शुक्रवार की भोर में मौत हो गयी। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

मालूम हो कि फरीदपुर निवासी अमिताभ मिश्र पुत्र अवधेश मिश्र बुधवार को अपनी बुलेट बाइक से शहर जा रहे थे। महरुपुर बाजार में कार सवार बदमाशों ने उनको पीठ तथा पेट में गोली मार दिया। जानकारी होने पर पहुंचे लोगों ने उन्हें उपचार हेतु उनको जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर बीएचयू के लिए रेफर कर दिया गया।

ट्रामा सेंटर में ऑपरेशन करके पेट की गोली निकाली गयी लेकिन इसके बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। परिणामस्वरूप बाद में मौत हो गयी। मृतक के भाई अवनीन्द्र मिश्र ने मिसिरपुर गांव के चार लोगों पर नामजद तथा दो अज्ञात लोगों के विरुद्ध तहरीर दिया। इस पर पुलिस ने 147, 148 तथा 307 के तहत आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read