HomeJaunpurJaunpur News: 'हमार भईया' की शूटिंग में उमड़ी भारी भीड़

Jaunpur News: ‘हमार भईया’ की शूटिंग में उमड़ी भारी भीड़

  • ‘हमार भईया’ की शूटिंग में उमड़ी भारी भीड़

तेजस टूडे सं.
जेडी सिंह
रामनगर, जौनपुर। पूर्वांचल के जाने-माने भोजपुरी फिल्मों के कलाकार इन दिनों रायल मूवी वर्ल्ड के बैनर तले हमार भईया भोजपुरी फिल्म की शूटिंग रामनगर विकास खण्ड के ग्राम पंचायत पडराव के भोरापुर गांव में कर रहे हैं। चलचित्र के छायांकन में गांव के बाग, बगीचे, सरसो के फूलों से आच्छादित खेतों, इनारा (कुआं) पोखर, तालाब, कच्चे मकानों, ग्रामीण पगडंडियों को फिल्म में दर्शा रहे हैं। कैमरों में प्रकृति के मनभावन परिदृश्य को कैद किया जा रहा है जिसे फिल्म में जोड़ा जायेगा। फिल्म के डायरेक्टर अरुण तिवारी ने बताया कि फिल्म पारिवारिक है।

वर्तमान परिवेश में पारिवारिक विघटन चरम पर है। ईर्ष्या, नफरत, मनमुटाव, क्रोध, लालच, घृणा से अधिकांश मनुष्य वशीभूत है। भेदभाव की पराकाष्ठा है, मन में कुसोच की बहुलता है। फिल्म सामाजिक मर्यादित आदर्शवादिता पर आधारित है जिसमें भाईयों से मेल है। भोजपुरी नैतिक संस्कार है। गानें व संवाद दिलभावन है। बिखरते परिवार को जोड़ने का संदेश है। फिल्म साफ—सुथरी है। अश्लील हरकत से कोसों दूर है। नर सेवा नारायण सेवा की पहल है। मानव, मानव का आत्मिक सम्मान करें जिसकी प्रेरणा हैं। भाई का हक न मारने की नसीहत हैं।

भोजपुरी फिल्मों में अश्लीलता परोसने के सवाल पर उन्होंने कहा कि एलबम बनाने वाले पापुलर्टी के लिए अश्लीलता का सहारा ले रहे हैं। फिल्म के हीरो कुनाल सिंह है जिनका कहना है कि फिल्म की सोच मार्मिक है। सामाजिक कुरीतियों पर करारा प्रहार है। दीनता, दया, प्रेम, सहिष्णुता के संवाद और प्राकृतिक दर्शन का अनूठा मिशाल है। फिल्म की हीरोइन रानी शर्मा है। निर्माता अजीत मिश्र हैं। फिल्म 3 महीने में बनकर तैयार होगी। फिल्म की शूटिंग भटवार, इटाए बाजार सहित अन्य गांवों में होगा। फिल्म के खलनायक संजय पाण्डेय हैं जो तकरीबन ४00 फिल्मों में काम कर चुके हैं। राजा बाबू, निरहुआ हिन्दुस्तानी जैसे अनेकों सुपर हिट भोजपुरी फिल्मों में रविकिशन, पवन सिंह, मनोज तिवारी, निरहुआ, खेसारी लाल के साथ काम कर चुके हैं। भूमिका खलनायक की भले है लेकिन जीवन सुसभ्य एवं शान्त, सहज, सरल है। फिल्म के सह निर्देशक सुनील पांडेय, जीतू सिंह, विशाल शर्मा हैं। फिल्म को संवाद किरन मिश्रा ने दिया है। अन्य कलाकारों में रामचंद्र यादव, गौरव उपाध्याय, सुधा यादव, पूजा सिंह, आशीष माली, अवनीश तिवारी, इन्द्रसेन यादव, ढोलू यादव, बाल कलाकार में आशुतोष राय आदि शामिल हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read