HomeJaunpurJaunpur News : स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता...

Jaunpur News : स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता हैः डीएम

Jaunpur News : स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता हैः डीएम

जिलाधिकारी व पूर्व विधायक ने आशीर्वाद फिटनेस हब का किया उद्घाटन
जौनपुर। नगर के पालिटेक्निक चौराहा के पास खुले आशीर्वाद फिटनेस हब का उद्घाटन जिलाधिकारी मनीष वर्मा व पूर्व विधायक दिनेश चौधरी ने फीता काटकर किया। तत्पश्चात् मुख्य अतिथि श्री वर्मा ने कहा कि संतुलित शरीर के लिये जिम की उपयोगिता वर्तमान में काफी बढ़ गई है।

स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। जिम लोगों को शारीरिक और मानसिक दृढ़ता प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगी। पूर्व विधायक दिनेश चौधरी ने कहा कि अत्याधुनिक साधन एवं संसाधन देने का प्रयास आशीर्वाद परिवार द्वारा इस जिम सेण्टर के माध्यम से किया गया है, ताकि शहर सहित आस-पास के ग्रामीणांचलों के लोग इस सेंटर में उपलब्ध संसाधन का भरपूर उपयोग कर अपनी सेहत और फिटनेस को बरकरार रख सकें। फर्म के अधिष्ठाता इं. सौरभ चौधरी व सहयोगी अक्षय सैनी ने बताया कि अत्याधुनिक जिम में प्रशिक्षित प्रशिक्षक द्वारा ट्रेनिंग प्रदान की जाएगी। बेहतर स्वास्थ्य व फिटनेस बनाने के गुर सिखाये जायेंगे। शहर का यह अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित जिम सेंटर निश्चित रूप से लोगों को प्रभावित कर सकता है। इस अवसर पर हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डा. विनोद कुमार, डा. अंजू, वैज्ञानिक सुरेश कन्नौजिया, डा. लालजी प्रसाद, क्षेत्राधिकारी नगर जितेन्द्र दूबे, अशोक कन्नौजिया, धर्मराज कन्नौजिया, शुभम चौधरी, हेड ट्रेनर हेमन्त पटेल सहित उनकी टीम सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read