HomeJaunpurJaunpur News: चिकित्सक कभी रिटायर नहीं होता: जिलाधिकारी

Jaunpur News: चिकित्सक कभी रिटायर नहीं होता: जिलाधिकारी

  • चिकित्सक कभी रिटायर नहीं होता: जिलाधिकारी

तेजस टूडे सं.
पंकज बिन्द
महराजगंज, जौनपुर। जनपद में शीतलहर के दृष्टिगत जरूरतमंदों की सहायता हेतु स्थानीय क्षेत्र के ग्राम सहोदरपुर तेजी बाजार स्थित पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह के पैतृक गांव में कंबल वितरण कार्यक्रम और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद महिलाओं व बुजुर्गों को कंबल वितरित किया।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 लक्ष्मी सिंह के सफल सेवा कार्यकाल पर जिलाधिकारी ने सेवानिवृत्त हो रही उनके कार्यों और योगदानों की सराहना करते हुये स्मृति चिन्ह देकर कहा कि चिकित्सक कभी रिटायर नहीं होता। कम्बल वितरण के दौरान उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा ही नारायण सेवा है। शासन किसानों, मजदूरों, महिलाओं सहित समाज के प्रत्येक जरूरतमंद वर्ग के हित, स्वाभिमान और सम्मान के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।

इसी क्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, डॉ0 अजय सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में इस सेवा कार्य की सराहना की और समाज के सक्षम वर्ग से आगे आकर जरूरतमंदों की सहायता करने का आह्वान किया। कंबल वितरण के साथ स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन हुआ जहां चिकित्सकों द्वारा लोगों की जांच कर उन्हें निःशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई गईं।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ओम प्रकाश सिंह, वीरेंद्र प्रताप सिंह, सतीश सिंह, एसडीएम केराकत सुनील भारती, एसडीएम शाहगंज कुणाल गौरव, डॉ. सुभाष सिंह, डॉ. हरेंद्रदेव सिंह, डॉ. विकास सिंह, डॉ. श्रीनिवास सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन जरूरतमंदों के प्रति सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता के संदेश के साथ किया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read