HomeJaunpurJaunpur News: मारपीट के मामले में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Jaunpur News: मारपीट के मामले में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

  • मारपीट के मामले में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

  • दूसरे पक्ष की घायल प्रमिला के पति ने शिकायत करने के बाद भी मुकदमा न दर्ज करने का लगाया आरोप

  • जिसके ऊपर दर्ज हुआ मुदमा वह गम्भीर हालत में जिला अस्पताल में है भर्ती

तेजस टूडे सं.
विपिन तिवारी
गौराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के कुछमुछ गांव में शुक्रवार को हुई दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष में एक पक्ष के तहरीर पर पुलिस ने चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। वहीं एक महिला का सिर फटा है वह अभी भी गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कुछमुछ गांव में पुरानी लड़को के झगड़े को लेकर प्रमिला देवी और प्रकाश गौतम के परिवार के सदस्यों के बीच शुक्रवार को लाठी, डंडे, ईंट, पत्थर चल गये जिसमें दोनों तरफ से कुल 5 लोग घायल हो गये। इसमें प्रमिला देवी 45 का सिर फट गया जिसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा। सात टाके लगे हैं। वहीं जहां प्रमिला के परिजन अस्पताल में रहे, वहीं घायल प्रमिला देवी के पति दलसिंगार ने आरोप लगाया कि उल्टा ही पुलिस ने उसकी घायल पत्नी सहित परिवार के चार लोगों पर केस दर्ज कर लिया।

वहीं इस बाबत पूछे जाने पर क्षेत्राधिकारी केराकत अजीत रजक ने बताया कि एक महिला घायल है। उसके परिजनों द्वारा तहरीर नही दी गई है। पुलिस की लापरवाही की बात की जानकारी नही है। फिर भी जांच करवाई जायेगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read