HomeJaunpurJaunpur News: पैसा लेकर जमीन बैनामा न करने पर न्यायालय के आदेश...

Jaunpur News: पैसा लेकर जमीन बैनामा न करने पर न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज

  • पैसा लेकर जमीन बैनामा न करने पर न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज

तेजस टूडे सं.
बिपिन सैनी
चौकियां धाम, जौनपुर। नगर के लाइन बाजार थाना पुलिस पैसा लेकर जमीन का बैनामा न करने के एक मामले में आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना में जुट गयी है। यह कार्यवाही न्यायालय के आदेश पर की गई है। जानकारी के अनुसार लाइन बाजार थाना क्षेत्र के भगौतीपुर निवासी संजय कुमार पुत्र गुलाब चन्द्र ने सीजेएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था कि उक्त गांव निवासी बेचू पुत्र मुन्नी लाल 3 अप्रैल 2022 को घर आकर अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुये बीमारी में इलाज के लिए पैसा मांगने आया था। बदले में अपनी एक बिस्वा जमीन साढ़े 5 लाख में देने के लिए तय किया था। उपचार के लिये 2 हजार रूपये बेचू लेकर गया। फिर बीमारी से ठीक होकर आया तो बेटी की शादी के नाम पर फिर पैसा मांगा। धीरे—धीरे किस्तों में कुल 2 लाख 52 हजार 100 रूपये नगदी ले लिये। इधर विश्वासघात करते हुये बेचू ने उक्त जमीन को केराकत निवासी विनय कुमार को बेच दिया। मैंने बेचू से पूछा कि उक्त जमीन तुम मुझे देने के लिये तय किये थे तो बोला कि 8 लाख रूपये और लाकर दो तब दूंगा। तब कहा कि साढ़े 5 लाख में तय किये थे। चलो छः लाख लेकर बैनामा कर दो लेकिन उसने बैनामा से इंकार कर दिया। वहीं पैसा वापस मांगने पर टाल—मटोल करता रहा। 4 जून 2025 को बेचू से अपना पैसा माँगा तो गाली—गलौच करने लगा। इस पर न्यायालय का दरवाजा खटखटाने पर वहां के आदेश पर थाना पुलिस ने आरोपित बेचू के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर किया है। साथ ही शीतला चौकिया चौकी प्रभारी राम प्रकाश यादव को जांच भी सौंप दी गयी है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read