HomeJaunpurJaunpur News : पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार रूपये का ईनामी लूटेरा...

Jaunpur News : पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार रूपये का ईनामी लूटेरा गिरफ्तार

Jaunpur News : पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार रूपये का ईनामी लूटेरा गिरफ्तार

तमंचा, कारतूस, चोरी की मोटरसाइकिल व लूट के रूपये बरामद
जौनपुर। अजय साहनी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थाना बक्सा, बदलापुर, खुटहन स्वाट की संयुक्त टीम के साथ हुई मुठभेड़ में 25000 रुपये के ईनामी एवं लूट में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार सूचना मिली कि 3 शातिर लुटेरे जौनपुर से बदलापुर की तरफ घटना करने के इरादे से जा रहे हैं जिनके पास तमंचा व चोरी की गाड़ी है।

इस पर पुलिस टीम हाईवे पर पहुंच गयी जहां जौनपुर की तरफ से आ रहे एक मोटरसाइकिल सवार को इशारा करने पर वे लोग पुलिस टीम पर फायर करते हुये भागने लगे। थानाध्यक्ष बक्सा एवं खुटहन द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में एक बदमाश को गोली लगी जिससे वह घायल होकर गिर गया। मौके से दो बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। घायल बदमाश को प्रारंभिक उपचार हेतु जिला अस्पताल जौनपुर से बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।

घायल बदमाश बृजेश गौतम पुत्र दूधनाथ गौतम निवासी गोंठवा थाना महाराजगंज है जो बक्शा की लूट में शामिल है जिसके चलते उस पर 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित है। पकड़े गये बदमाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय भेजने वाली पुलिस के अनुसार फरार बदमाश इंदल उर्फ नान्हू उर्फ करन पुत्र दूधनाथ गौतम निवासी गोंठवा थाना महाराजगंज सहित एक अज्ञात है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह थाना बक्शा, उपनिरीक्षक मनोज सिंह थाना बक्सा, उपनिरीक्षक आदेश त्यागी प्रभारी स्वाट टीम, प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा थाना बदलापुर मय टीम एवं थानाध्यक्ष अश्वनी दुबे थान खुटहन मय टीम शामिल रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read