HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : 5 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर शुरू

JAUNPUR NEWS : 5 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर शुरू

JAUNPUR NEWS : 5 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर शुरू

जौनपुर। नगर के शाहगंज पड़ाव पर स्थित एक कालेज में यूजीसी पाठ्यक्रमानुसार बीएड बिभाग के छात्राध्यापकों एवं छात्राध्यापिकाओं के लिए विशेष योग प्रशिक्षण शिविर शुरू किया गया।

कालेज के प्राचार्य ने योग प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम का शुभारंभ किया जहां मुख्य अतिथि रहे वरिष्ठ पत्रकार डॉ शिवपूजन पाण्डेय ने कहा कि हमारे दैनिक जीवन में योग की बहुत उपयोगिता है। यदि हमें स्वस्थ और खुशहाल जीवन व्यतीत करना है तो हमें योग को अपने दैनिक दिनचर्या में शामिल करना होगा।

इसी क्रम में जितेन्द्र यादव ने कहा कि योग से हम वजन में कमी, एक मजबूत एवं लचीला शरीर, सुन्दर चमकती त्वचा, शांतिपूर्ण मन, अच्छा स्वास्थ्य-जो आप चाहते हैं, योग आपको देता है। योग को केवल कुछ आसनों द्वारा आंशिक रूप से समझा जाता हैं परंतु इसके लाभ का आकलन केवल शरीर स्तर पर समझा जाता है।

शिविर के योग प्रशिक्षक राज यादव जिला महाविद्यालय प्रभारी युवा भारत पतंजलि जौनपुर ने सभी को योगिंग, जॉगिंग, सूर्य नमस्कार, बृक्षासन, ताड़ासन, दण्ड बैठक सहित तमाम आसनों के साथ भ्रामरी प्राणायाम, कपाल भाति प्राणायाम, वाह्य प्राणायाम, अनुलोम विलोम सहित समस्त प्राणायामों का अभ्यास कराते हुए उनसे होने वाले लाभों के बारे में बताया।

इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ सुनील दत्त मिश्रा, प्राध्यापक डॉ आशीष श्रीवास्तव, डॉ प्रज्वलित यादव, डॉ संतोष यादव, डॉ गुलाब मौर्या सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read