HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : राजेश महाविद्यालय कोहड़ा सुल्तानपुर में 5 दिवसीय योग प्रशिक्षण...

JAUNPUR NEWS : राजेश महाविद्यालय कोहड़ा सुल्तानपुर में 5 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर शुरू

JAUNPUR NEWS : राजेश महाविद्यालय कोहड़ा सुल्तानपुर में 5 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर शुरू

जौनपुर। राजेश कुमार महाविद्यालय कोहड़ा सुल्तानपुर में यूजीसी पाठ्यक्रमानुसार 5 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ जहां विभागाध्यक्ष डॉ. सचिन तिवारी एवं प्राचार्य डॉ आरके श्रीवास्तव ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित करते हुए माल्यार्पण कर शिविर का शुभारंभ किया। साथ ही कहा कि हमारे दैनिक जीवन में योग की बहुत उपयोगिता है।

यदि हमें स्वस्थ और खुशहाल जीवन व्यतीत करना है तो हमें योग को अपने दैनिक दिनचर्या में शामिल करना होगा। योग प्रशिक्षक राज यादव जिला महाविद्यालय प्रभारी युवा भारत पतंजलि ने सभी को अभ्यास कराते हुए योग से होने वाले लाभों के बारे में भी बताया। इस अवसर पर डायरेक्टर शास्वत सिंह, अवधेश कुमार, अरविंद मिश्रा, सतीश सिंह, सुनील सिंह, किरन सिंह, डॉ श्रुति मिश्रा, पुष्पा गुप्ता, रीना श्रीवास्तव, शैलजा गुप्ता, हरिशंकर पाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read