HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : जेसीआई शाहगंज सिटी का 43वां स्थापना दिवस सम्पन्न

JAUNPUR NEWS : जेसीआई शाहगंज सिटी का 43वां स्थापना दिवस सम्पन्न

JAUNPUR NEWS : जेसीआई शाहगंज सिटी का 43वां स्थापना दिवस सम्पन्न

पूर्व अध्यक्षों को अंगवस्त्रम एवं प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर की प्रमुख सामाजिक संस्था जेसीआई शाहगंज सिटी का 43वां स्थापना दिवस बुधवार को मनाया गया। इस मौके पर रक्तदान शिविर लगा जहां कुल 15 लोगों ने रक्तदान किया। इसके अलावा आयोजित समारोह में संस्था के पूर्व अध्यक्षों को अंगवस्त्रम और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान अध्यक्ष आशीष जायसवाल ने बताया कि 1980 में 23 नवंबर को नगर में संस्था की स्थापना हुई थी।

बुधवार को स्थापना दिवस की 43वीं वर्षगांठ मनाई गई। इस मौके पर पुरानी बाजार स्थित आरके हॉस्पिटल एण्ड ब्लड कंपोनेंट सेंटर में रक्तदान शिविर लगा जहां कुल 15 लोगों ने रक्तदान करके मानवता की सेवा में अपना योगदान प्रस्तुत किया। इसी क्रम में पूर्व अध्यक्ष के लिये सम्मान समारोह हुआ जहां संस्था के दो दर्जन से ज्यादा पूर्व अध्यक्षों को अंगवस्त्रम् और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष निर्भय जायसवाल ने बताया कि पूर्व अध्यक्ष संस्था के वर्तमान सदस्यों के लिए प्रेरणास्त्रोत की तरह हैं।

कार्यक्रम का संचालन रविकांत जायसवाल ने किया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष डॉ राजकुमार मिश्रा, हनुमान प्रसाद अग्रहरी, संजय गुप्ता, पूर्व मंडलाध्यक्ष रुपेश जायसवाल, मनोज पांडेय, डॉ जेपी दुबे, लालचंद यादव, महेंद्र जायसवाल, दिनेश चंद्र गांधी, अभिषेक अग्रहरि, दिवाकर मिश्रा, दीपक जायसवाल, सौरभ सेठ, कैलाश नाथ जायसवाल, अविनाश जायसवाल, प्रेम नारायण जायसवाल, उमाशंकर गुप्ता के अलावा डॉ विकास दुबे, सचिव कार्तिक अग्रहरि, जेजे चेयरमैन आदित्य अग्रहरि, दीपक सिंह, आनंद वर्मा, अश्विनी यादव, देवी प्रसाद चौरसिया आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read