HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : जरूरतमन्दों को वितरित किया गया 251 कम्बल

JAUNPUR NEWS : जरूरतमन्दों को वितरित किया गया 251 कम्बल

JAUNPUR NEWS : जरूरतमन्दों को वितरित किया गया 251 कम्बल

चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के शिवधाम बेलवाई में स्थित बंशायन परिवार में देवदीप मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वावधान में विगत 12 वर्षो की भांति इस वर्ष भी संस्था अध्यक्ष देव नारायण सिंह की माता रमा सिंह की प्रेरणा से इस कड़ाके की ठंड में 251 जरूरतमंदों को कम्बल वितरित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि रवि ठाकुर मुम्बई पुलिस के पूर्व असिस्टेंट कमिश्नर एवं कृष्ण मोहन सिंह थानाध्यक्ष ने दीप प्रज्वलित किया। सबके कल्याण के लिए सामूहिक प्रार्थना है ईश सब सुखी हो .. करने के बाद शिव नारायण सिंह, अनिल सिंह ने अतिथियों का माल्यार्पण करके स्वागत किया। उपस्थित सभी जरूरतमंदों को कम्बल वितरित करते हुए रवि ठाकुर ने कहा कि यह कम्बल वितरण का कार्यक्रम बहुत ही सराहनीय है।

ऐसे कार्यक्रमों की जरूरत है। सरकार के साथ साथ हम सबको भी सेवा कार्य मे आगे आना चाहिए। इस अवसर पर डॉ0 आरपी सिंह, विजय सिंह, कतार बिन्द, पिंटू प्रधान, मो0 असलम, दीपक सिंह पत्रकार, अविनाश सिंह, उमादत्त तिवारी, मुन्ना सिंह, उमेश दुबे आदि गणमान्य उपस्थित रहे। अंत में संस्था सचिव दिलीप मोदनवाल ने आये हुए लोगों के प्रति आभार जताया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read