JAUNPUR NEWS : 251 जरूरतमन्दों को वितरित किया गया कम्बल
मुफ्तीगंज, जौनपुर। करंजाकला ब्लाक के पारापट्टी गांव के पूर्व प्रधान नागेंद्र राय ने रविवार को अपने आवास पर कंबल वितरण का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने 251 जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया। कंबल के साथ ही मिष्ठान भी दिया गया। इस ठंड के मौसम में कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे खुशी जाहिर हो रही थी। इस अवसर पर सोनू राय, घनश्याम राय, पीयूष राय, कैलाश राय, मुन्ना यादव, निगम राय आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











