HomeJaunpurJaunpur News : रोजगार मेले में 141 का हुआ चयन

Jaunpur News : रोजगार मेले में 141 का हुआ चयन

Jaunpur News : रोजगार मेले में 141 का हुआ चयन

जौनपुर। जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा निजी नियोजकों के सहयोग से रोजगार मेला का आयोजन जिला सेवायोजन कार्यालय कैम्पस में किया गया। मेले में निजी क्षेत्र की 6 कम्पनियां शामिल हुईं। मेले में प्रतिभागी अभ्यर्थियों की कुल संख्या 359 रहीं। इन कम्पनियों द्वारा कुल 141 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।

इस मौके पर जिला सेवायोजन अधिकारी राजीव सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘मिशन रोजगार अभियान‘ के तहत इस मेले का आयोजन किया गया। इसमें युवाओं ने अपनी योग्यता व क्षमता के अनुरूप प्रतिभाग किया तथा रोजागार भी प्राप्त किया। चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुये भविष्य में जनपद के बेरोजगार अभ्यर्थियों को बताया गया कि रोजगार मेले का आयोजन प्रत्येक माह किया जाता रहेगा। जिला सेवायोजन अधिकारी के अतिरिक्त रोजगार मेला प्रभारी शिवकुमार यादव, जीत लाल मौर्य, हसन फात्मा, आनन्द भूषण त्रिपाठी, अजय, विजय बहादुर, चन्द्रशेखर प्रताप सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read