HomeJaunpurJaunpur News : 13 मेडल लाये जिले के जाबांजों को डीएम ने...

Jaunpur News : 13 मेडल लाये जिले के जाबांजों को डीएम ने किया स्वागत

Jaunpur News : 13 मेडल लाये जिले के जाबांजों को डीएम ने किया स्वागत

जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने हर्ष जाहिर करते ताइक्वांडो टीम का अभिवादन किया। साथ ही बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा गया कि बच्चों ने जनपद का मान बढ़ाया है। इन बच्चों से प्रेरणा लेना चाहिए कि इरादा पक्का और अपने कार्य के प्रति समर्पण है तो कुछ भी असम्भव नहीं है। मालूम हो कि जौनपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन की टीम चन्दौली के मुगलसराय में आयोजित फर्स्ट इंडो नेपाल इंटरनेशनल ताइक्वांडो में जौनपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 गोल्ड मेडल, 3 सिल्वर मेडल, 5 ब्रांज मेडल हासिल कर जनपद का नाम गौरवान्वित किया।

गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले खिलाड़ी सौभाग्य साहू, प्रज्ञा तिवारी, शिवानी पांडेय, प्रगति तिवारी, मोहम्मद आरिफ ने जीता। सिल्वर मेडल प्राप्त करने वाले खिलाड़ी अभिषेक, कृतार्थ गुप्ता, अंकिता गुप्ता, ब्राज मेडल प्राप्त करने वाले खिलाड़ी सायन खान, नूर मोहम्मद, अंकित मिश्रा, अश्विन पांडेय, विशाल गुप्ता रहे। प्रशिक्षण टीम कोच अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी संजीव साहू ने रहे। खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन पर टीम मैनेजर शुभम गुप्ता ने प्रसन्नता जाहिर करते हुये बताया कि 30 दिसंबर को देर रात प्रतियोगिता समाप्त होने पर पूरी टीम 31 दिसंबर को अपने जनपद में वापस आई। जनपद में आने पर निखिल सिंह, रोहित सहित सभी अभिभावकों द्वारा बच्चों का स्वागत एवं अभिवादन किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

 

 

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

 

 

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

 

 

 

 

 

 

Must Read