Jaunpur News : रामलीला समिति हनुमान घाट पर मनी बोस जी की 126वीं जयंती
जौनपुर। महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं आजाद हिंद फौज के सेनापति नेता जी सुभाष चंद्र बोस की 126वीं जयंती रविवार को धूमधाम से मनाई गई। रामलीला समिति हनुमान घाट द्वारा घाट पर श्रद्धांजलि सभा हुआ जहां सैकड़ों लोग उपस्थित थे। श्रद्धांजलि सभा के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री सुभाष कुशवाहा एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मंत्री सतवंत सिंह थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी ओम प्रकाश गुप्ता एवं संचालन जौनपुर संघर्ष मोर्चा के नगर अध्यक्ष एवं रामलीला समिति के प्रबंधक महेश सेठ ने किया। कार्यक्रम में अतिथियों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के कार्यों पर प्रकाश डाला। तत्पश्चात् मुख्य अतिथि श्री कुशवाहा ने नेताजी के कार्यों पर चर्चा करते हुए उनके उनके त्याग एवं बलिदान प्रशंसा किया। साथ ही सभी लोगों से देश के लिए कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ओम प्रकाश ने उनके जीवन के बारे में विस्तार से चर्चा किया। अंत में जमुना प्रसाद एवं सौरभ सोनी ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर अंकित मोदनवाल, संतोष सेठ, मोहम्मद अली, सोनू, प्रीतम सेठ, रोहित गुप्ता, कल्लू सेठ, मंगल सेठ सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।










