HomeJaunpurJaunpur News : अधिवक्ता दिवस पर 12 अधिवक्ताओं को किया गया सम्मानित

Jaunpur News : अधिवक्ता दिवस पर 12 अधिवक्ताओं को किया गया सम्मानित

Jaunpur News : अधिवक्ता दिवस पर 12 अधिवक्ताओं को किया गया सम्मानित

विपिन मौर्य एडवोकेट
मछलीशहर, जौनपुर। देश के प्रथम राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद के जन्मदिन को अधिवक्ता संघ के सभागार में अधिवक्ता दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में डा. राजेंद्र प्रसाद के तैल चित्र पर अधिवक्ताओं ने माल्यार्पण कर और दीप जलाकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया।

Jaunpur News : Youth arrested with ganja

वक्ताओं ने कहा कि आज के युग के अधिवक्ताओं को डा. राजेन्द्र प्रसाद के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिये जो कि सहजता, सरलता और नैतिकता के पर्याय थे। उनकी परीक्षा की कॉपी चेक करते हुए परीक्षक ने टिप्पणी लिखी थी कि परीक्षार्थी परीक्षक से कहीं ज्यादा विद्वान है।

कहा कि अधिवक्ताओं का पेशा न सिर्फ एक स्वतंत्र पेशा है बल्कि समाज में अधिवक्ता अपना एक विशिष्ट स्थान रखते हैं इसलिए अधिवक्ताओं को अपनी कार्यशैली अपने आचार विचार और व्यवहार से समाज की भलाई करने का संदेश भी दिया जाना चाहिए। इस अवसर पर 12 वरिष्ठ अधिवक्ताओं को माल्यार्पण और अंगवस्त्रम पहनाकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले वरिष्ठ अधिवक्ताओं में दिनेश चंद्र सिन्हा केदारनाथ यादव, रामजी गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद सिंह, नागेंद्र श्रीवास्तव, दयानाथ पटेल, यज्ञ नारायण सिंह, हरि नायक तिवारी, अशोक श्रीवास्तव, ब्रह्मदेव शुक्ला, जगदम्बा प्रसाद मिश्र और प्रेमचंद विश्वकर्मा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कुंवर भारत सिंह और संचालन महामंत्री अवनींद्र कुमार दुबे ने किया। इस अवसर पर हरिशंकर यादव, राम आसरे द्विवेदी, भरत लाल यादव, शिव प्रताप मिश्रा, सरिता मिश्रा, लाडली बेगम, श्याम सुंदर यादव, बृजेश यादव, जय प्रकाश दुबे आदि उपस्थित रहे।

 

Must Read