HomeJaunpurJaunpur News: कैंसर पीड़ित के लिये व्हाट्सएप ग्रुप से जुटाये गये 1.5...

Jaunpur News: कैंसर पीड़ित के लिये व्हाट्सएप ग्रुप से जुटाये गये 1.5 लाख रूपये

  • कैंसर पीड़ित के लिये व्हाट्सएप ग्रुप से जुटाये गये 1.5 लाख रूपये

तेजस टूडे सं.
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। कैंसर पीड़ित विशाल विश्वकर्मा के इलाज के लिए ‘जीवन दान ग्रुप’ ने सराहनीय पहल की है। शाहगंज क्षेत्र के बहोरनपुर गांव निवासी विशाल के उपचार हेतु व्हाट्सएप के माध्यम से चलाए गए अभियान में महज चार दिनों में 1.50 लाख रुपये जुटाए गए। डॉक्टरों ने उनके इलाज का अनुमानित खर्च करीब 14 लाख रुपये बताया है।
विशाल के परिवार के लिए इतनी बड़ी राशि का इंतजाम करना संभव नहीं था। इस कठिन समय में गांव और क्षेत्र के युवाओं द्वारा संचालित ‘जीवन दान ग्रुप’ आगे आया और उन्होंने विशाल की मदद के लिए एक अभियान शुरू किया। इस ग्रुप का संचालन प्रतीक पाल, सर्वेश विश्वकर्मा और अमन बिन्द कर रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लोगों से सहयोग की अपील किया। शुरुआत में ग्रुप ने 1 लाख रुपये का लक्ष्य रखा था लेकिन लोगों के समर्थन के कारण यह लक्ष्य पार हो गया और सिर्फ 4 दिनों में 1.5 लाख रुपये एकत्र हो गये। इस कार्य में 200 से अधिक सदस्यों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया।
इनमें सोशल मीडिया पर सक्रिय मुरली वाले हौसला, रोली जौनपुरिया, मोनू पंडित, रोहित TM, पत्रकार अनूप जायसवाल, बीबीगंज चौकी पर तैनात सिपाही हिमांशु सिंह, आदर्श पाण्डेय, पंकज विश्वकर्मा, सुनील बिंद जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं। जीवन दान ग्रुप के सदस्यों ने बताया कि यह समूह भविष्य में भी किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहेगा। इस पहल से पूरे क्षेत्र में मानवता और एकता का संदेश फैल रहा है जिसकी लोग सराहना कर रहे हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read