HomeJaunpurJaunpur News: बीआरपी कालेज में नये सत्र का हुआ शुभारम्भ

Jaunpur News: बीआरपी कालेज में नये सत्र का हुआ शुभारम्भ

  • बीआरपी कालेज में नये सत्र का हुआ शुभारम्भ

  • अंग्रेजी माध्यम की कक्षाएं 11वीं तक विस्तारित, छात्रों का भव्य स्वागत

तेजस टूडे ब्यूरो
अजय पाण्डेय
जौनपुर। नगर के बी.आर.पी. इंटर कॉलेज में नए शैक्षिक सत्र का शुभारम्भ छात्र-छात्राओं के भव्य स्वागत के साथ किया गया। पूरा विद्यालय परिसर आकर्षक रूप से सजाया गया था। प्रधानाचार्य सहित सभी शिक्षकों ने रोली, चंदन एवं पुष्प वर्षा के साथ विद्यार्थियों का हार्दिक स्वागत किया। नये सत्र की सफलता और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना हेतु मां सरस्वती और भगवान हनुमान के आशीर्वाद हेतु सुन्दर काण्ड पाठ का आयोजन हुआ।
प्रधानाचार्य डॉ. प्रमोद श्रीवास्तव ने बताया कि पिछले दो वर्षों में विद्यालय ने अपने इंफ्रास्ट्रक्चर, शैक्षिक गुणवत्ता और अनुशासन में लगातार सकारात्मक सुधार किया है। विद्यालय का पठन-पाठन निरंतर उत्कृष्टता की ओर बढ़ रहा है।
प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यालय के छात्र-छात्राएं विज्ञान मॉडल, खेलकूद, वाद-विवाद, निबन्ध, पोस्टर सहित अन्य प्रतियोगिताओं में जिला, प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुके हैं। विद्यालय में प्रतिवर्ष दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन भी अनिवार्य रूप से किया जाता है। सांस्कृतिक गतिविधियों में भी विद्यालय के विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी रहती है जिससे उनके सर्वांगीण विकास को बढ़ावा मिलता है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

Must Read