HomeJaunpurJANUNPUR NEWS : महाशिवरात्रि व्रत से मिलती है महादेव की कृपा: गोस्वामी

JANUNPUR NEWS : महाशिवरात्रि व्रत से मिलती है महादेव की कृपा: गोस्वामी

JANUNPUR NEWS : महाशिवरात्रि व्रत से मिलती है महादेव की कृपा: गोस्वामी

जौनपुर। महाशिवरात्रि का व्रत विशेष फलों को प्रदान करने वाला होता है। महादेव की कृपा और वरदान अवश्य मिलता है। मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।

उक्त बातें मार्कण्डेय महादेव मंदिर धाम कैथी के पुजारी नीतेश गोस्वामी ने कही। साथ ही बताया कि महाशिवरात्रि भारतीयों का एक प्रमुख त्यौहार है। यह भगवान शिव का प्रमुख पर्व है। माघ फागुन कृष्ण पक्ष चतुर्दशी को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाता है। माना जाता है कि सृष्टि का प्रारम्भ इसी दिन से हुआ।

उन्होंने बताया कि पौराणिक कथाओं के अनुसार इस दिन सृष्टि का आरम्भ अग्निलिंग (जो महादेव का विशालकाय स्वरूप है) के उदय से हुआ। इसी दिन भगवान शिव का विवाह देवी पार्वती के साथ हुआ था। महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव व पत्नी पार्वती की पूजा होती हैं। यह पूजा व्रत रखने के दौरान की जाती है। साल में होने वाली 12 शिवरात्रियों में से महाशिवरात्रि को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है| भारत सहित पूरी दुनिया में महाशिवरात्रि का पावन पर्व बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जाता है|

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read